फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के बिना स्वीकृति के जमीन की प्लाटिंग करने वालों के जमीन पर सोमवार को नगर प्रशासन के बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटवा दिया है। ईओ नवीन कुमार ने बताया कि शोहरतगढ़ कस्बे के गोलघर के पास संजय खेतान आदि की पुस्तैनी मकान है। करीब 10 वर्ष पहले भी उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जे को पूर्व एसडीएम अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत, जिनके पास अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार था। पुलिस बल के साथ सख्ती से वृत्ताकार बनाते हुए अवैध निर्माण को हटवा दिया था। उनके द्वारा कार्रवाई की रिपोर्ट नगर कार्यालय में दर्ज है। इस जमीन पर प्लाटिंग के नाम पर पुस्तैनी मकान के अलावा नगर पंचायत की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे। जिस पर नगर पंचायत ने मामले को संज्ञान में लिया। मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व नगर के कर्मचारी के साथ अवैध जमीन से अतिक्रमण जेसीबी मशीन से खाली करवाया गया। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि बिना नक्सा स्वीकृति के किसी प्रकार का निर्माण नहीं होने पायेगा। जो भी अवैध निर्माण करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें