सिद्धार्थनगर। अच्छा कार्य करने के लिए जिले के दो पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिल्वर शौर्य से सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी की ओर से इन्हें चयनित किया गया। स्वतंत्रता दिवस अवसर के उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है। इस बार एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव को बेहतर कार्य करने के लिए डीजीपी की ओर से सिल्वर शौर्य मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही हेड कांस्टेबल चंद्रसेन गौतम सिल्वर शौर्य मेडल से सम्मानित किया जाएगा। दोनों पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद