शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगुलहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय से सटे भूमि पर बाउंड्री घेरकर कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के साथ गावं में पहुंच कर भूमि की पैमाइश की। राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटवाकर कब्जाधारक को कड़ी चेतावनी दी। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की बात कही।
बगुलहवा निवासी मोहम्मद अयूब, जैफुल्लाह, राम नारायण, मजीबुल्लाह, बुधई, राजकुमार, आस मोहम्मद, रामनिवास आदि लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया गांव के ही बिस्मिल्लाह पुत्र नसीबदार द्वारा जबरन विद्यालय से सटे आबादी की भूमि पर बाउंड्री घेरकर कब्जा किया जा रहा है। विद्यालय में निर्माण के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्ष आया हुआ है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। खाली पड़े भूमि को कब्जाधारी बच्चों को आने जाने से रोक दिया है।
डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शोहरतगढ़ को निर्देशित करते हुए मौके पर पहुंचकर कब्जा को रोकने और पैमाइश करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार महबूब के साथ राजस्व निरीक्षक रामजतन, लेखपाल रजनीश विश्वकर्मा, राजेश कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और शिकायत वाले आबादी के भूमि का पैमाइश कर सरकारी भूमि से कब्जा हटवाया। कब्जाधारक को चेतावनी दी गई है। कहा कि भूमि पर कोई निर्माण नहीं होनी चाहिए।