डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में संचालित 29 ईटा-भट्ठा मालिकों पर 73 लाख 85 हजार 760 रुपए की दो वर्ष की रॉयल्टी की धनराशि लंबित है। इसकी वसूली को लेकर सोमवार को तहसील प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के चलते सोमवार की शाम तक छह ईटा भट्ठा मालिकों ने 6,79,445 रुपए की बकाया रॉयल्टी की रकम जमा करके उसकी चालान रसीद तहसील प्रशासन के पास उपलब्ध करा दिया।
जानकारी के अनुसार रॉयल्टी वसूली को लेकर रविवार की शाम को संग्रह अमीनो के साथ बैठक करके तहसीलदार डॉक्टर संतराज सिंह बघेल ने बताया था कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में 29 ईंटा भट्ठा मालिकों पर वर्ष 2021-22 का रॉयल्टी की धनराशि 73, लाख 85 760 की बकाया राशि बकाया लंबित है। जिसकी वसूली को लेकर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा निर्देश दिए गए है कि दो दिन के अंदर बकाया रॉयल्टी की धनराशि को जमा करवाया जाए ना जमा करने पर उन्हें बंद कराया जाए।
इस संबंध में नायब तहसीलदार महबूब आलम ने बताया कि बकाया रॉयल्टी को वसूली को लेकर कल भी अभियान चलाया जाएगा और जो रॉयल्टी नहीं जमा करेगा उसके भट्ठा संचालन बंदी को लेकर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान शिवसागर, राकेश गुप्ता, शहरयार, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।