फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य के स्वस्थ होने की प्रार्थना की

Wed, 18 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित श्री गुरुनानक एकेडमी में आदित्य के स्वास्थ्य होने के लिए प्रार्थना करने बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ के एक अस्पताल में 168 घंटों से बेहोश पड़े आदित्य की सलामती के लिए स्कूलों में प्रार्थनाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को नगर के गुरुनानक एकेडमी के बच्चों ने आदित्य के स्वस्थ होने के लिए सामूहिक प्रार्थना की। हादसे के बाद से फरार बाइक सवार पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने बच्चों को ट्रैफिक नियम भी बताए।
विज्ञापन

बता दें कि 11 मई की रात घर के बाहर चबूतरे पर बैठे 8 वर्षीय आदित्य को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। तब से आदित्य लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उसे अब तक होश नहीं आया है।
उधर, आरोपी युवक फरार है। आदित्य के पिता भोला पान की गुमटी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में बेतहर इलाज में धनाभाव भी आड़े आने लगा है। फिलहाल आस-पास के लोगों की मदद से उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के श्रीगुरुनानक एकेडमी के बच्चों ने क्लास से बाहर आकर हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना किए कि आदित्य को जल्द से जल्द होश आ जाए। उसके परिवार के लोगों का कष्ट दूर हो और खुशहाली फिर से छा जाए। प्रार्थना के बाद बच्चों ने तेज रफ्तार बाइक चलाकर आदित्य को मरणासन्न हालत में पहुंचाने वाले आरोपी पर कार्रवाई की भी मांग की। 
इस दौरान बच्चों ने आदित्य के इलाज की व्यवस्था करवाने की भी पुलिस से अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य आरएन पांडेय ने स्कूली बच्चों को यातायात के नियम व सड़क पर चलने का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें