सिद्धार्थनगर। एडीजी जोन गोरखपुर की ओर से गठित टीम जिलों में जाकर शहर के थाने का निरीक्षण कर रही है। लंबित मुकदमों के बारे में जानकारी ले रही है। इसीक्रम में निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक महिमा पांडेय, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव ने मंगलवार को कोतवाली सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, रजिस्टर नंबर 8, रजिस्टर नंबर 4, पेंडिंग प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, विवेचना निस्तारण, धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध टैक्सी स्टैंड के विरुद्ध कार्रवाई, गोवध के मामले में की गई कार्रवाई, मादक द्रव्य के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा किया। सदर कोतवाल तो आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।