बिजौरा। त्रिलोपुर थाना क्षेत्र में ग्राम सेखुई सेनापति के पास दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में मंगलवार को दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ग्राम सरोथर कपियवा निवासी लवकुश (45) और ग्राम बिशुनपुर हरि निवासी सोनू चौरसिया (30) बाइक से अपने गंतव्य को जा रहे थे। इसी बीच दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई और वह सड़क पर चोटिल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर अपनी टीम के साथ आए बिजौरा पुलिस चौकी इंचार्ज पप्पू गुप्ता ने घायलों को सीएचसी सिरसिया भेजवाया। चौकी इंचार्ज तेज रफ्तार की वजह से घटना हुई और हेलमेट न लगाने से दोनों को अधिक चोट आई। इलाज के लिए तत्काल घायलों को अस्पताल 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजवाया गया है। संवाद