फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर सख्त हो निगरानी, बनाए रखे शांति व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी ने दिए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

- पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास के मद्देनजर बढ़नी कस्टम गेस्टहाउस में की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। एडीजी दावा शेरपा ने अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास और प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के मद्देनजर बढ़नी कस्टम गेस्टहाउस में बैठक की। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में एडीजी दावा शेरपा ने दोनों देशों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए आपसी सामंजस्य और तालमेल बेहद जरूरी है। अयोध्या कार्यक्रम के दौरान सीमा पर अराजकतत्वों की निगरानी और आवाजाही पर सख्त निगरानी की जरूरत है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने हरसंभव सहयोग की बात कही। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एएसपी मायाराम वर्मा, एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट गौरव सिंह, सीओ शोहरतगढ़ सुनील सिंह, ढेबरुआ थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, बढ़नी चौकी प्रभारी महेश सिंह और नेपाल के डीएसपी प्रताप पौडेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें