फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का अनशन खत्म

Mon, 28 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मलोट में भूख हड़ताल पर बैठे स्वर्णकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच अजनबी शिक्षा ग्राम विकास संस्थान महिला जागो हक मांगों प्रकोष्ठ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे से जारी अनशन सोमवार को समाप्त हुआ। आशा कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव वानकी मून को पत्र भेजकर समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

महिला जागो हक मांगो प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बिंदुमती मिश्रा ने कहा कि हम लोगों को जब तक केंद्रीय कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता है। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन की लड़ाई तेज करने के लिए आने वाले समय में रणनीति बनाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष से आशा कार्यकर्ता स्वास्थ विभाग में अपनी सेवा दे रही है। इसलिए केंद्रीय कर्मचारी होने से कोई रोक नहीं सकता। सह प्रदेश अध्यक्ष कामिनी देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार अपने वादे से मुकर रही है।
विज्ञापन

उनको अपना वादा याद दिलाने के लिए हम लोगों को एकजुटता के साथ आंदोलन करना होगा। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर अनशन समाप्त किया। इस दौरान संस्थापक एचएन अजनबी, संगठन मंत्री गायत्री, सावित्री, विमला, गीता, नैना, शीला,किरन कौशल,कंचन राय, उपासना, रामचंद्र, सत्यावती, इंद्रावती, फूलमती, बसंती, सुनीता, अनीता, सुमन, कमलेश, आरती, अकाली, साफिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें