खेसरहा थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक
घोसियारी। खेसरहा थाने में होली और ईद के लिए शांति सभा की बैठक की गई। सीओ शुबेंदू सिंह ने कहा कि होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी प्रकार की अराजकता से बचें। उन्हाेंने कहा कि होली में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
सीओ ने कहा कि होलिका दहन पूर्ण निर्धारित स्थान पर ही करें। कहीं यदि स्थान को लेकर कोई समस्या हो तो समय रहते अवगत कराएं, ताकि उसका निदान किया सके और किसी प्रकार असहज की स्थित उत्पन्न न हो। होली में अराजकता फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशा आदि से होली बचें।
एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि बोर्ड परीक्षा चल रही है। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र अधिक तेज न बजाएं, जिससे किसी छात्र-छात्रा को समस्या न हो। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस होली और रमजान महीने में पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार निश्चिंत होकर मनाए। अराजक तत्वों पर नजर रखें। पीस कमेटी की बैठक में शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंकित पांडेय, दिवाकर मिश्र, बबलू पांडेय, नित्यानंद पांडेय, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।