फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कागजों में बन रही कार्ययोजना...रोजाना जाम से जूझ रहा शहर

Sat, 15 Feb 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में जाम की समस्या आम हो गई। यह समस्या शाम के समय लोगों को और दर्द दे रही है। जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन और नगर पालिका केवल कागजों में ही कार्ययोजना बना रही है।
विज्ञापन

आलम यह है कि शाम चार बजे के बाद घर से निकले लोगों को रात नौ बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम से जूझना पड़ता है।
शहर के सिद्धार्थ चौक, बांसी तिराहा, हाइडिल तिराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। शनिवार शाम को सिद्धार्थ चौक से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क के दोनों तरफ सब्जी, ठेले सहित अन्य दुकानदारों का कब्जा था। इससे कोई भी चार पहिया वाहन आने पर सड़क पूरी तरह ठप हो जा रही थी।
वहीं रोडवेज की बस आने से लोगों को आधे से एक घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। आगे बढ़ने पर रेलवे व रोडवेज के बीच में सड़क के दोनों तरफ ई-रिक्शा और ऑटो चालक ने वाहन खड़ा किए थे। इससे 15 फीट की सड़क सात फीट नजर आ रही थी। इसी दौरान सोंहास के तरफ से एक ट्रक आ गया, इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम में फंसे बाइक सवार मुजीब और उमेश गुप्ता का कहना था कि वह जब भी शाम को इधर से निकलते हैं तभी जाम में फंस जाते हैं।
उन्होंने नगर पालिका व तहसील प्रशासन से जाम समाप्त करने के लिए पहल करने की बात की। शनिवार को शहर के बांसी स्टैंड पर भी जाम का नजारा दिखा। यहां पुलिस के सामने ही सड़क के दोनों तरफ ऑटो चालक कब्जा किए रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें