फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में खाद की तीन दुकानों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में खाद की तीन दुकानों पर कार्रवाई
विज्ञापन

एक सील, एक निलंबित और एक को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी और नायब तहसीलदार ने जरूरत से अधिक खाद देने व अधिक मूल्य लेने के आरोप में एक खाद की दुकान को सील कर दिया। एक दुकान निलंबित की गई तो दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह व नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने बढ़नी ब्लॉक के केवटलिया चौराहे पर खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। एक वाहन पर लदी 14 बोरी खाद देखकर उसे रोका और पूछताछ की। चालक खाद खरीद की कोई रसीद नहीं दिखा सका, बताया कि गोरख यादव खाद भंडार से खाद लाया है। दोनों अधिकारी दुकान पर पहुंचे तो संचालक ताला डाल कर भाग गया। इस पर अधिकारियों ने दुकान को सील करवा दिया। इसके बाद मोहन प्यारे खाद भंडार का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां दुकानदार ग्राहकों को ज्यादा खाद दे रहा था। अधिक खाद देने पर अधिकारियों ने दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। फिर वहां से भुतहिया पहुंचे जहां विश्वनाथ चौधरी के खाद की दुकान को अधिक दाम लेने के आरोप में निलंबित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम दुकानदार न लें, अन्यथा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें