फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध खनन पर कार्रवाई, बिना कागजात मिट्टी ढो रहे तीन डंपर पकड़े

Wed, 10 Jun 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन में पकड़े गये डंफर। संवाद
विज्ञापन
पथरा। जिला खनन निरीक्षक ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डंपरों को पकड़ लिया। बिना वैध प्रपत्र के परिवहन कर रहे साधारण मिट्टी के वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए पथरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पथरा थाना क्षेत्र के ककरा पोखर गांव के सिवान में पिछले दो दिनों से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार भोर करीब तीन बजे जिला खनन निरीक्षक मौके पर पहुंचे और परिवहन कर रहे डंपरों की जांच की। जांच में वाहन चालकों के पास खनन और परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद खनन निरीक्षक ने तीनों डंपरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें कब्जे में ले लिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहनों को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए पथरा पुलिस को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई जिला खनन निरीक्षक की ओर से की गई है। जांच में तीनों डंपर बिना वैध कागजात के मिट्टी का परिवहन करते पाए गए। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें