इटवा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। स्थानीय तहसील परिसर में सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय लोक कल्याण मेले का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।
विधायक ने कहा कि लोक कल्याण मेले के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रत्येक सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनहित की योजनाओं को जनता के बीच में जाकर बताएं। द्विवेदी ने कहा कि उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को गैस चूल्हा व सिलिंडर, स्कूल के बच्चों को ड्रेस, बैग, किताब, जूता-मोजा, किसानों को पशुओं के लिए आवश्यक दवाओं का किट, आशा कार्यकर्ताओं को कुपोषण के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, बाढ़ में किसानों के फसल का नुकसान होने के मुआवजे का प्रतीकात्मक पत्र आदि प्रदान किया। मेले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन, पशु पालन, चिकित्सा, बिजली, खाद व रसद विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर एसडीएम एम. जुबेर बेग, तहसीलदार, राजेश कुमार अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।