फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जानकारी के बाद गर्भपात करा देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि भिटिया गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान (25) ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने उससे गर्भ ठहरने की बात बताई तो धर्मेंद्र ने बहला फुसलाकर उसका गर्भपात करा दिया। स्वस्थ होने के बाद युवती ने फिर से धर्मेंद्र पासवान से शादी के लिए दबाव बनाने लगी, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जब युवती को पता चला कि धर्मेंद्र की शादी की बात कहीं और चल रही है, तो वह भिटिया गांव पहुंचकर शादी के लिए दबाव बनाने लगी, लेकिन धर्मेंद्र और परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। थक हार कर वह थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में एसओ उसका हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें