- न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। खेसरहा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक खेसरहा संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद मोहम्मद रिजवान निवासी भुसड़ी उर्फ रायनगर थाना रूधौली जनपद बस्ती फरार चल रहा था। उसके बहन की शादी खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। इसी सिलसिले वहां आता-जाता रहता था। इसी बीच रिजवान का एक युवती से प्रेम संबंध हो गया और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
कुछ दिनों के बाद युवती ने मोहम्मद रिजवान से शादी करने का दबाव बनाया। जिस पर उसने इन्कार कर दिया और वहां से भाग गया। पीड़ित युवती ने 18 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।