फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम सिटी में हट रहा अतिक्रमण, यहां शहर में लग रहा जाम

Wed, 20 Dec 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर एक ओर मलबा और दूसरी ओर अतिक्रमण
शहर में वेंडर जोन में अतिक्रमण के कारण लग रहा है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएम सिटी में गोरखपुर में अतिक्रमण हटने से लोगों को राहत मिल रही है, जबकि अपने शहर में लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। शहर में अतिक्रमण के कारण जाम लगने से लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, जबकि कुछ लोगों को वापस होकर मार्ग बदलना पड़ रहा है। प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद की योजनाओं के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। इससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

शहर के मुख्य मार्ग उसका बाजार-तेतरी बाजार रोड पर नाली निर्माण हो रहा है। यह सड़क शहर की लाइफ लाइन मानी जाती है, लेकिन इन दिनों इस सड़क पर भी जाम लग रहा है। 10 मीटर चौड़ी सड़क के एक ओर नाला निर्माण हो रहा है, जिसका मलबा सड़क पर पड़ा हुआ है। वहीं डिवाइडर के दूसरी ओर से ही वाहनों का आना-जाना है। इसके बावजूद भी उसी सड़क पर दुकानदारों का अतिक्रमण है। आधी सड़क में आने-जाने वाले वाहनों के साथ अतिक्रमण है और लोगों के वाहन भी है। यहीं कारण है कि जाम की नौबत आ रही है। बुधवार दोपहर 2 बजे इस सड़क से गुजर रहे वन विभाग कॉलोनी के निवासी मुन्ना जायसवाल ने कहा कि शहर में जाम की समस्या अधिकारियों को नजर नहीं आ रही है। यदि एक ओर नाली निर्माण हो रहा है तो दूसरी ओर की सड़क में अतिक्रमण हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर 21 चौड़ी सड़क है, जिसमें मौके पर 12 फीट चौड़ाई के कारण शाम को सिद्धार्थ तिराहे पर जाम लगता रहा। इस सड़क में फुटपाथ पर ठेले खोमचे लगे हैं। वेंडर जाेन खाली नहीं होने के कारण जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। मंगलवार शाम 4 बजे ट्रेन के आई थी। इस कारण ऑटो और ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस भी डिपो की ओर जा रही थी। सकरी हो चुकी सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ी तो जाम लग गया। सोहांस रोड के पास रहने वाले अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर जाम लग जाता है, यहीं कारण है कि लोग शाम को इस रोड पर जाने से कतराते हैं, जबकि कपड़ा व्यापारी अजय कसौधन ने कहा कि जाम लगने के कारण उधर ग्राहक कम हो रहे हैं। दो माह पहले नगर पालिका परिषद ने ठेला वालों को पीछे हटाया था, लेकिन स्थिति फिर जस की तस हो गई है।

कलक्ट्रेट के पास ओवरब्रिज के पास धेंसा जाने वाली सड़क पर शाम को जाम लग गया था। ओवरब्रिज के पास साइड लेन पर लगे ठेले वालों के कारण जाम लगता रहा है। नहर रोड के किनारे मकान बनाकर रहने वाले प्रेम सागर चौधरी एवं योगेंद्र चौधरी ने कहा कि शाम को कार निकालने में डर लगता है कि कहीं खरोंच न ल जाए। नगर पालिका परिषद ने सब्जी के ठेले और मछली मीट की दुकानों को ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की योजना बनाई थी, लेकिन ठेला वालों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अटका है खजुरिया मार्ग का काम
शहर की मुख्य सड़क उसका मार्ग से विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क के निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है, लेकिन कई बार योजनाएं बनाने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

पार्किंग स्थल नहीं होने से लग रहा है जाम
नगर पालिका परिषद ने शहर में एक भी पार्किंग स्थल नहीं बनाया है, जबकि मॉल और बड़ी दुकानों एवं होटलों में भी पार्किंग की सुविधा नहीं है। यहीं कारण है कि चार पहिया, तीन पहिया के साथ दो पहिया वाहन भी सड़क में खड़ी हो रही है, जो जाम का कारण बन रहा है।


शहर में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या हो गई है। रेलवे स्टेशन रोड सकरी है, क्योंकि यह रेलवे की जमीन है, इसे नगर पालिका परिषद चौड़ी नहीं बना सकती है, लेकिन अतिक्रमण हटा सकती है और इसे हटाया जाना चाहिए।
-प्रभात शुक्ल, बुद्ध नगर

शहर में बार बार जाम लगता है। यहीं कारण है कि ज्यादा जरूरी होता है तो कार घर से बाहर निकालते हैं। शहर की बड़ी सड़कों पर अतिक्रमण नहीं हट पाया है तो अंदर की सड़क से अतिक्रमण हटने की क्या उम्मीद करे?
-दीपक दुबे, सिविल लाइंस

शहर में नाला निर्माण होना अच्छी बात है। इस कार्य से बाद में सुविधाएं बढ़ जाएंगी, लेकिन मलबा बार बार हटाना चाहिए। नगर पालिका परिषद को चाहिए कि अतिक्रमण हटाने के प्रति निरंतर सक्रिय रहे।
-मुजीबुल्लाह, दवा व्यवसायी, आजादनगर

शहर की मुख्य सड़क पर जाम लगता है तो इससे जुड़ने वाली अन्य सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। गोरखपुर में अतिक्रमण हटने से स्थिति सुधर गई है, यहां भी इस तरह के कार्य होने चाहिए।
-सुनील कुमार, दुकानदार, आजादनगर


शहर में योजनाबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जाएगा। खुजुरिया रोड पर सड़क निर्माण का बजट प्राप्त हो जाएगा तो अतिक्रमण हटाया जाएगा। बिना बजट के अतिकमण हटा दिया जाए तो असुविधा होगी। उसका रोड से मलबा जल्द ही हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. ललित कुमार मिश्रा, एसडीएम


प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद की टीम अतिक्रमण हटाएगी। खजुरिया रोड पर एक ओर नाला निर्माण का बजट प्राप्त हो गया है। अब अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जाएगा। उसका मार्ग अतिक्रमण हटाया जाएगा, जबकि नाली का निर्माण पक्का होते ही मलबा हटा दिया जाएगा।
-गोविंद माधव, चेयरमैन नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें