फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में घुसकर कर्मी को पीटने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में घुसकर कर्मी को पीटने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में घुसकर कर्मचारी की पिटाई के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को सदर पुलिस ने शनिवार को नगर से गिरफ्तार लिया। थाने में पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के एक कर्मचारी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि विद्यालय में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा गया है। मेडिकल जांच में उसके शरीर में चोटों की पुष्टि हुई थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गए थे। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर से भानू, सोनू, करन निवासी पिठनी बुजुर्ग मोहल्ला विजयनगर थाना सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें