फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि-विधान से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जित करते श्रद्धालु। ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
विधि-विधान से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन

शोहरतगढ़। अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार रात कस्बे में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का हर्षोल्लास व विधि-विधान से डोई नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा।
कस्बे सहित क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची। यहां कस्बे की सभी मूर्तियां इकट्ठा हुई। यहां से शोभायात्रा गड़ाकुल, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली होते हुए डोई नदी पर पहुंची। मंदिर के पुजारी हरिपूजन पांडेय ने पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के बीच सभी गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे थे। जय गणेश जय गणेश देवा, अबकी बरस फिर आना आदि जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान सीओ जयराय, थानाध्यक्ष पंकज पांडेय, सौरभ गुप्ता, सभासद रवि कुमार अग्रवाल, अशोक चौरसिया, अभय सिंह, मोहित तिवारी, घनश्याम गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरि, फूलचंद वर्मा, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहें।
जयकारे के साथ विसर्जित हुई गणेश प्रतिमा
पकड़ी बाजार। जयकारे के साथ शोहरतगढ़ ब्लॉक के मस्जिदिया पिपरी बाजार पर स्थापित गणेश जी की प्रतिमा को शुक्रवार की देर शाम विसर्जित किया गया। हड़हवा गांव के पास बानगंगा नदी में विधि-विधान से विसर्जन हुआ।
विज्ञापन

मस्जिदिया पिपरी बाजार पर स्थापित गणेश जी की प्रतिमा को बैंडबाजा के साथ हड़हवा गांव होते हुए बानगंगा नदी तट पर ले जाया गया। वहां पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान लोग गणेश जी के जयकारे लगाते रहे। सुनील जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अशोक कुमार, श्रवण कुमार जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल, लालचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें