फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को मंगलवार सुबह बानगंगा चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दो हप्ते पहले थाना क्षेत्र में किशोरी के भाई ने तहरीर देकर बताया कि बहन को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले को संज्ञान में लेकर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। पुलिस किशोरी को पहले ही खोजकर उसके परिजनों को सौंपकर फरार आरोपित युवक की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि युवक बानगंगा चौराहे के पास है। वह कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें