जोगिया। सीएचसी पर एक महिला ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पैसा मांगने आरोप लगाया है। उसने स्वास्थ्यकर्मी पर तीन हजार रुपये में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर मांगने का आरोप लगाया है। उदयपुर निवासी इंद्रावती पत्नी दिनेश ने डीएम को ऑनलाइन शिकायत में बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में तैनात स्टाफ नर्स ने तीन बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की है। स्कूल में जन्म प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। कई दिनों से अस्पताल का चक्कर कट रहे थे। सभी बच्चों का जन्म इस सीएचसी में हुआ है। जो भी कागज मांगा गया, सब दिया है, फिर भी पैसे मांगे जा रहे हैं। जोगिया अधीक्षक डाॅ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिली है। संबंधित नर्स को वहां से हटा दिया गया है, जांच की जा रही है। संवाद