सिद्धार्थनगर। हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम बीरूद्दीन निवासी मोहिनाबाद थाना कैंपियरगंज गोरखपुर हाल मुकाम परसा महापात्र थाना व जनपद सिद्धार्थनगर है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह जानकारी शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने दी। संवाद