- खेसरहा थाना क्षेत्र के करमा-घोसियारी मार्ग पर सरैनिया गांव के पास हुई घटना
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी- करमा नहर मार्ग स्थित सरैनिया गांव के पास बृहस्पतिवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में चालक जख्मी हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली में उसका इलाज चल रहा है।
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही निवासी बेचन प्रसाद ने मालवाहक पिकअप खरीदा है। वह अपने करीबी दूधनाथ व नचनी निवासी लालमोहन के साथ गाड़ी की बाॅडी बनवाने करमा-घोसियारी मार्ग होकर गोरखपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि वह घोसियारी बाजार से पहले स्थित सरैनिया गांव के पश्चिम मोड पहुंचे थे कि अचानक अनियंत्रित पिकअप नहर में चली गई। हादसे में गाड़ी चला रहे दूधनाथ जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गयाा, जहां इलाज हुआ है। इस संबंध में चौकी प्रभारी कुर्थिया राकेश कुमार ने बताया कि जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।