सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसओ जोगिया अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सबुआ थाना शोहरतगढ़ निवासी सुभाष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे क्षेत्र के मनोहरी बनरही मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।