फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाबालिग लड़की की बरामदगी के बाद आरोपी दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन माह पहले बहला फुसला कर भगाई गई थी लड़की
विज्ञापन


- पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश में लगाई थी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। त्रिलोकपुर के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की करीब तीन माह पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने लड़की के गुमशुदा होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस व परिवार के लोग काफी प्रयास कर रहे थे। बावजूद इसके लड़की के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई।
तीन माह बाद घर वालों और पुलिस के अथक प्रयास से गायब लड़की को बरामद कर लिया गया है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए परिजनों ने बताया कि हमारी लड़की का फोन आया, उसने परिवार को बताया, इसकी सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। लड़की की माता, पिता व चाचा ने आरोप लगाया कि लड़की को गांव की एक महिला ने बहला फुसला कर गायब करवाया था। वह लोग काफी दबंग व पैसे वाले हैं, जो बार-बार धमकाते रहते हैं। अगर लड़की ने सही बयान दिया तो जान से मार देंगे। लड़की के पिता ने बताया कि लड़की नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि लड़की को बरामद कर पुलिस के साथ बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें