अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंपा
खनुआ। सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरदीडाली मुर्गी फाॅर्म के पास से नेपाली सिगरेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल टीम के साथ क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए गश्त कर रहे थे। वह ग्राम हरदीडाली में पहुंचे थे तभी मुखबीर खास से सूचना मिली कि ग्राम हरदीडाली मुर्गी फाॅर्म के पीछे बगीचे में से एक युवक बाइक से नेपाली सिगरेट लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। तभी एक युवक बाइक पर बोरे का थैला लेकर आता दिखाई दिया। रोककर तलाशी ली गई तो बाइक पर लदी 380 डिब्बी खुकुरी नेपाली सिगरेट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर अग्रहरी निवासी एकमा लक्ष्मीपुर थाना पुरंदरपुर बताया।