फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागरों पर कहर: एक करोड़ की नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, युवाओं को बना रहा था शिकार

Sun, 10 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गिरगिटिया थाना पनियरा निवासी अल्ताफ अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 3584 कैप्सूल डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और 1800 एम्पुल ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद किए गए।
 
विज्ञापन
नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पनियरा और श्यामदेउरवा थाना की पलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से नशे की दवाओं के साथ अल्ताफ अहमद (57) को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3584 कैप्सूल और 1800 ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा, थाना श्यामदेउरवा, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गिरगिटिया थाना पनियरा निवासी अल्ताफ अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 3584 कैप्सूल डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और 1800 एम्पुल ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी करीब दो साल से अपने घर पर प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण कर अवैध बिक्री कर रहा था। इस मामले में थाना पनियरा पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश सिंह, स्वाट प्रभारी आशीष कुमार सिंह सहित पनियरा थाना, एसओजी एवं स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है: सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें