सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा पुलिस ने क्षेत्र के किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिरा। आरोपी जनपद खीरी लखीमपुर का निवासी है। एसओ गोल्हौरा रामदेव ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इसी बीच रविवार को मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी क्षेत्र के बरांव नानकार मोड़ के पास है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी करके आरोपी मंजीत चौहान निवासी लोलियनपुरवा लौकाही थाना ईसानगर जनपद खीरी लखीमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।