फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शराब की दुकान में चोरी का आराेपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया पुलिस ने 21 जून को गौरा चौराहे पर स्थित एक देसी शराब की दुकान में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से शराब की एक पेटी और स्कैनर मशीन के साथ नकदी बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सीओ शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी ने बताया कि 21 जून को चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में स्थित देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर तीन पेटी देसी शराब और एक स्कैनर/पीओएस मशीन चोरी हुई थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। बृहस्तिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गौरा देसी शराब की दुकान पर जिस व्यक्ति ने चोरी की थी। वह देसी शराब के साथ मंझरिया और गौरा बाजार के बीच पुलिया पर पैदल जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक की बोरी ले जाते हुए नजर आया। रोककर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम सिकंदर निवासी ग्राम गौरा बाजार थाना चिल्हिया बताया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक पेटी शराब और स्कैनर मशीन बरामद की है। पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें