संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी जितेंद्र कुमार दुबे ने एसडीएम सदर को पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में गांव में स्थित शिव मंदिर के बगल में यज्ञशाला बनाई गई थी। यहां हर वर्ष क्षेत्रवासियों के सहयोग से यज्ञ होता है। इस वर्ष भी यहां यज्ञ होना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान कुछ साथियों के साथ पहुंचे और यज्ञशाला उखाड़ने लगे। ऐसा करने से मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए व अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। लोगों ने यज्ञशाला को उखाड़ कर तहस-नहस कर दिया है, जिससे गांव के तमाम लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई कर की मांग की है।
इस संबंध में प्रधान ने बताया कि ग्रामसभा में बचत की जमीन पर यज्ञशाला बनाकर जितेंद्र दुबे द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त जमीन पर ग्रामसभा की तरफ से बैठक स्थल बनवाई जाएगी। इसीलिए वहां से झाड़-फूस हटाया गया है।
सदर एसडीएम डॉ. ललित मिश्र ने बताया कि पत्र मिला है। सदर तहसीलदार व मोहाना एसओ को शांति व्यवस्था बनाते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है।ह