फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवीन परती पर कब्जा करने का आरोप

Tue, 02 Jul 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। विशुनपुर गांव निवासी विजय कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि नवीन परती की भूमि पर गांव के ही कुछ लोग अवैध कब्जा करने का बार-बार प्रयास कर रहे हैं। जबकि यह भूमि प्राथमिक विद्यालय की है। तहसीलदार की ओर से इस भूमि की पैमाइश कर सीमांकन करने का आदेश व टीम गठित करने के बावजूद सीमांकन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में लिखा गया है कि विद्यालय की बाउंड्री न होने के कारण बगल के काश्तकार इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी बांसी के निवेदन पर तहसीलदार ने पैमाइश टीम बना दी है। इसके बाद भी पैमाइश व सीमांकन नहीं हो रहा है। शिकायतकर्ता ने डीएम से उक्त भूमि की पैमाइश करने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार बांसी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीम गठित की गई है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें