फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेखपालों ने किया ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, दी चेतावनी

Tue, 26 Nov 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा की रविवार देर शाम बांसी तहसील कार्यालय में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणधीर यादव की अध्यक्षता आकस्मिक बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि लेखपालों का निलंबन और संगठन के जिला अध्यक्ष बर्खास्तगी वापस न होने पर सोमवार से आनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील शोहरतगढ़, नौगढ़, बांसी में नियम विरुद्ध और गलत तरीके से निलंबित किए गए लेखपालों को तत्काल बहाल करने तथा एसडीएम इटवा की ओर से नियम विरुद्ध तरीके से चिकित्सा अवकाश पर चल रहे जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्त की बर्खास्तगी को लेकर लेखपालों में काफी आक्रोश व्याप्त किया है।
इसी तरह तहसीलदार नौगढ़ ने 21 लेखपालों को खसरा फीडिंग व अंश निर्धारण का कार्य न करने का आरोप लगा कर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। लेखपाल संघ अपने प्रस्ताव के माध्यम से पिछले दो वर्षों से खसरा प्रिंट की मांग कर रहा है। समस्याओं को न सुनकर अधिकारी लेखपालों का लगातार उत्पीड़न और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। चेतावनी दिया कि यदि 27 नवंबर तक जिला प्रशासन ने उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 28 से जनपद के सभी तहसीलों में लेखपाल संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। दो दिसंबर से कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें