पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर गांव के पास शुक्रवार रात बरात गए युवक की सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के सिरवत गांव टोला डिहवा निवासी रमई (28) पुत्र सोमई बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर गांव में शुक्रवार को बरात में गए थे। खाना खाने के बाद वह सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच की जाएगी। वहीं रमई की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।