फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौत एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा मार्ग पर हुआ हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के मुख्य मार्ग भैरहवा के ओमसतिया गांव पालिका वार्ड नंबर चार बसंतपुर गांव के पास शनिवार को एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे भैरहवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेपाल के भैरहवा निवासी बलिराम शाही (25) अपने साथी आकाश गुप्ता (22) के साथ बाजार में निकला था। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक को देखकर अनियंत्रित हो गया और टकरा गया। टक्कर तेज होने के कारण बाइक में आग लग गई और बाइक जलने लगी। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा भी चपेट में आ गया, वह भी जलने लगा। मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची तब आग पर काबू पाया गया। इधर, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी रूपनदेही खडग बहादुर खत्री ने बताया दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया। घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर शख्स की जान गई
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के केसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा
चिल्हिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित चिल्हिया स्टेशन के पास केसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह डेमो की चपेट में आकर एक शख्स की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के चिल्हिया रेलवे स्टेशन के पास केसरा क्रॉसिंग पर शनिवार को गोरखपुर से गोंडा जा रही डेमो की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी की सूचना पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त क्षेत्र के ही भगवानपुर गांव निवासी दुर्गेश (40) पुत्र भोलेनाथ के रूप में की। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में एसओ सभाशंकर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
महराजगंज जिले के ध्यनार्थ
फोटो- 60
तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया शख्स, गई जान
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंद्राजीत गांव का है मामला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंद्राजीत गांव में शनिवार की दोपहर बिजली का तार जोड़ते समय एक शख्स करंट की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंद्राजीत गांव निवासी सतीश (45) दीपावली की तैयारी को लेकर शनिवार को बिजली का तार सही कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच आपूर्ति बहाल हो गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान जोगेंद्र नाथ आनन-फानन उसे बृजमनगंज सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी चिकित्सकों ने सदर पुलिस को दी है।
दो बाइक की भिड़ंत में तीन जख्मी
जिला अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज
चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया चौराहे के पास देर शात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित चिल्हिया चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के सुरवरिया गांव निवासी छोटू सिंह (21) का जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया गांव में रिश्तेदारी है। वह शुक्रवार को अपनी बुआ के यहां आया था। उसके साथ गांव का ही रहने वाला प्रदीप (23) भी था। बताया जा रहा है कि सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित चिल्हिया चौराहे के पास सामने आई बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद हालत में सुधार है। लोगों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार जख्मी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के ढढुआ गांव निवासी अर्जुन (28) शुक्रवार की शाम बाइक से कहीं निकला था। बताया जा रहा है कि किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे अर्जुन घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें