फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को खेसरहा पुलिस में मंगलवार सुबह उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी विनोद शर्मा पर एक युवती के पिता ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी में लगी थी। मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने गांव के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उसे पकड़ लिया। थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें