फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज सीओ के वायरल वीडियो प्रकरण की जांच करेंगे एएसपी

Wed, 11 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के सीओ सुजीत कुमार राय का पथरा बाजार थाना क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सोमवार को वायरल वीडियो के मामले में एसपी अभिषेक अग्रवाल ने एएसपी सिद्धार्थ को जांच सौंप दी है। सीओ ने एक व्यक्ति को डांटते हुए कहा था कि जो नौटंकी करेगा, उसे खोद कर गाड़ दूंगा।
विज्ञापन

दरअसल, तिगोड़वा चौराहे पर पिछले तीन दशक से दुर्गा पूजा मनाई जाती है। इस दौरान कई बार स्थापना स्थल बदलते रहे। पिछले कई साल से जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित होती थी, वह स्थान पिछले वर्ष विवादित हो गया था। गांव की सुनीता देवी ने उसे अपनी भूमि बताते हुए वहां मूर्ति स्थापना नहीं करने की मांग की थी। प्रशासन ने काफी जद्दोजहद करके मूर्ति स्थापना कराई थी। विवाद को देखते हुए एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार, सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय, पथरा थानाध्यक्ष मीरा चौहान सोमवार को फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने अंतिम फैसला होने तक उस स्थान के बगल मूर्ति स्थापना का निर्देश दिया। मूर्ति स्थापना करने वाले पक्ष के एक व्यक्ति ने कहा कि जिस भूमि पर प्रशासन मूर्ति स्थापना करने की बात कर रहा है, वह दूसरे के कब्जे में है। वहां स्थापना कैसे की जाएगी। मूर्ति स्थापना करने वालों की ओर से एतराज करने पर मौके पर मौजूद सीओ डुमरियागंज ने आपा खो दिया था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो के मामले में एएसपी को जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें