आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कस्बे के रोडवेज चौराहे पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का पूतला फूंका।
पुतला जलाने से पूर्व आप के जिला संयोजक इं. सर्वेश जायसवाल ने कहा कि आए देश को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं।
उन्होंने हरियाणा में दलित परिवार के बच्चों को जिंदा जलाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना की निंदा करने के बजाए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कुत्ते को पत्थर मारने के समान बताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि तत्काल ऐसे मंत्री को बर्खास्त किया जाए। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आदित्य अग्रहरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के इस अभद्र भाषा का बुरा असर समाज पर पड़ रहा है और इस तरह के घृणित अपराध करने वालों का मनोबल बढ रहा है।
ऐसे में सरकार को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वीके सिंह मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए उनका पुतला जलाया।
पुतला दहन कार्यक्रम में इं. प्रदीप चैधरी, आशीष शुक्ला, पंकज चौधरी, अनुज कुमार, रहमत अली, शौकत अली, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रंजीत शर्मा, बृजेन्द्र शुक्ला और कृष्ण बिहारी आदि शामिल रहे।