फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ ‘आप’ ने किया मार्च

विज्ञापन
शहर में महंगाई और बेरोजगारी के के विरोध में पैदल मार्च करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ ‘आप’ ने किया मार्च
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं मोदी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। रिमझिम बारिश के बीच में निकली पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार राव की अगुवाई में निकले पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। पैदल मार्च कलेक्ट्रेट परिसर से खजुरिया रोड होते हुए सिद्धार्थ तिराहा, उसका रोड, हाडिल तिराहा, अशोक मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पहले 15 लाख करोड़ की लूट की तथा इस लूट की भरपाई के लिए अब कर बढ़ाकर आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। विरोध प्रदर्शन में प्रमोद कुमार मिश्रा, मेगलेश दूबे, नागेश्वर दुबे, शाह आलम, मो. फैसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें