डुमरियागंज। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ब्लाॅक परिसर स्थित शहीद स्मारक के सामने एकदिवसीय उपवास किया।
जिलाध्यक्ष जलाल अहमद कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र नाम कोई चीज नहीं रह गई है। पीएम मोदी के इशारे पर सीबीआई और ईडी विपक्षी नेताओं को चिन्हित कर फर्जी केस में फंसाने का काम कर रही है। इस दौरान कुलदीप जायसवाल, कृष्ण गोपाल चौधरी, शिवानी विश्वकर्मा, इमरान खान, मो. सुफियान, रामकरन, आफताब रिजवी, सोमई राम, परशुराम, बहाऊ, मेवालाल प्रजापति, लक्ष्मण गुप्ता, विजयभान आदि मौजूद रहे।