फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में पौन चार करोड़ से बनेगा रैन बसेरा

Sat, 06 Jan 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को अब रात निवास के लिए भटकना और होटल में किराया देकर नहीं ठहरना पड़ेगा। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का रैन बसेरा बनने जा रहा है। सीएसआर प्रोजेक्ट से पौने चार करोड़ की लागत से बनने वाले रैन बसेरा निर्माण के लिए नये भवन के सामने जमीन की नपाई कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद लगातार मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। मशीनों के साथ ही अन्य सुविधाओं में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में रैन बसेरा की सुविधा नहीं है। जिससे मरीज के साथ आए तीमारदारों को गैलरी और बेड के आसपास लेटकर समय गुजारना पड़ता है। वहीं, कुछ लोगों को होटल और लॉज में शरण लेते हैं। सीआरएस प्रोजेक्ट के तहत 3.84 करोड़ की लागत से रैन बसेरा बनेगा।
शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. एके झा औैर पावर ग्रिड के मुख्य महाप्रबंधक एसके राय, उप महाप्रबंधक मयंक कंसल, मुख्य प्रबंधक उमेश राय और अंशुमान कुठियाला की मौजूदगी में समझौता पत्र में हस्ताक्षर किया। इसके बाद जमीन की नपाई की गई। मेडिकल कॉलेज के नये भवन के सामने रैन बसेरा बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। अगले माह से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें