फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए आप सांसद संजय सिंह

विज्ञापन
डुमरियागंज मे रोंजा इफ्तार पार्टी मे शामिल आम आदमी के सांसद संजय सिंह। संवाद
विज्ञापन
भारतभारी।माह-ए-रमज़ान के पवित्र माह पर रविवार शाम को डुमरियागंज स्थित आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ की ओर से रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि इफ्तार जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सांसद ने सभी से समाज में एकता और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। इसी दौरान भारतभारी के एक मैरिज हाल मे समाजवादी पार्टी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन पूर्व सांसद सपा नेता कुशल तिवारी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जो सामाजिक समरसता की एक सुंदर मिसाल पेश करता है। इफ्तार पार्टी के दौरान रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर रमज़ान की बधाई दी और क्षेत्र में शांति, तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें