सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले के बुटवल इलाके में नेपाल पुलिस ने एक युवक को पटाखे के साथ पकड़ा। पुलिस का दावा है कि बरामद पटाखे की कीमत लगभग तीन लाख रुपये होगी। पटाखा कहां से आया था और कहां ले जाने वाला था। इसके बारे मेें नेपाल पुलिस जांच में कर रही है।
इलाका पुलिस कार्यालय बुटवल के डीएसपी दान बहादुर थापा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। उसे बुटवल उप महा नगर पालिका वार्ड नंबर छह खैर बारी सुंदर नगर दुकान से तमाम तरह के पटाखों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान उप महानगर पालिका वार्ड नंबर पांच निवासी सूरज गुप्ता बताया है। पटाखे की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। पटाखे कहां से लाया था। इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद