फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग

Thu, 02 Nov 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर उठाई कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के डुमरियागंज नगर पंचायत के कस्बे की निवासी है मृतका

संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। इटवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत डुमरियागंज के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी सूरज ने एसपी से मिलकर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। रिश्तेदारों में बिना सूचना दिए लाश को दफना देने का आरोप लगाया है।

सूरज ने बुधवार को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि रिश्ते में भाभी उसकी बहन को चार माह पूर्व गोल्हौरा थाने के ग्राम बनगवा लेकर गई थी। वहां वह मेरी बहन की शादी एक शराबी लड़के से कराना चाह रही थी। लेकिन बहन ने शराबी लड़के से शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान 30 अक्तूबर को फोन पर सूचना मिली कि तुम्हारी बहन पोखरे में डूबकर मर गई है। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचने पर पाया कि उसे नहलाकर दफनाने ले जा रहे थे। मेरे विरोध के बावजूद मुझे डरा-धमकाकर लाश जबरदस्ती दफना दिए। ऐसे में उसे आशंका है कि उसकी बहन के शादी से इन्कार करने पर हत्या कर दी गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। सूरज के मुताबिक, एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें