फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर कस्बे के मंगलबाजार निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
साथ ही परिवार के पांच लोगों पर गाली देने,जान से मारने की धमकी देने और घर से भगा देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना कोतवाली देवरिया जिला देवरिया निवासी युवती ने कोतवाली बांसी में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2014 में बांसी में किसी रिश्तेदार के घर आई थी। इसमें मनीष मोदनवाल मोहल्ला मंगल बाजार थाना कोतवाली बांसी से परिचय हुआ।
फोन से बातचीत होती रही। डेढ़ वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच 18 फरवरी 2025 को बतौर पत्नी अपने घर ले आए और पूरे परिवार के साथ घर में रखा। फिर सभी भाइयों की सहमति न होने के कारण नौगढ़ में किराए के मकान में रखा और अपना फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह 13 मार्च 2025 को मनीष के घर आई तो उसके भाई व जीता ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें