सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा बर्डपुर मार्ग पर एक निजी हॉस्पिटल मोड़ के पास मंगलवार को बाइक और ई रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में किशन उर्फ गोलू प्रजापति (24) की मौत हो गई जबकि, ई-रिक्शा चालक सुरेश विश्वकर्मा घायल हो गया है।
जानकारी अनुसार, कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर टोला शिवपुर निवासी किशन उर्फ गोलू प्रजापति पुत्र तीरथ घर से बर्डपुर किसी कार्य से जा रहा था। अभी वह एक निजी हॉस्पिटल मोड़ के पास पहुंचा था अचानक आगे चल रहे चालक ने ई-रिक्शा मोड़ दिया, जिससे अनियंत्रित होकर उसकी बाइक ई-रिक्शा से जा टकराई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं और ई रिक्शा चालक कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के नोनहवा निवासी सुरेश विश्वकर्मा (34) घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने किशन को मृत घोषित कर दिया।