सिद्धार्थनगर। गोरखपुर- गोंडा रेलखंड पर स्थित उसका रेलवे स्टेशन पर शनिवार को गोरखपुर से गोमतीनगर जा रही ट्रेन से उतरते समय एक युवक चपेट में आ गया। इस हादसे में खेसरहा थाना क्षेत्र के कुडजा गांव निवासी मनोज साहनी (32) उसका पैर कट गया।
विज्ञापन
उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से गोमतीनगर जाने वाले ट्रेन उसका रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी समय उतरते वक्त वह ट्रेन की चपेट में गया। वह कहां से ट्रेन पर चढ़ा था, इसके बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। संवाद