भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ चौराहा पर ट्रैक्टर ने टैंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंपो सवार पांच लोग जख्मी हो गए। इसमें दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को रूधौली थाना क्षेत्र के पटवरिया गांव के निवासी मज़ीबुल्लाह का परिवार भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में लगे मेले में बच्चों का मुंडन करवाने के लिए टैंपो से जा रहा था। भारतभारी से बेवां रोड पर बढ़या भोलानाथ के पास पहुंचे थे कि एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। संवाद