इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-बेलवा मार्ग पर स्थित ग्राम भुतहवा के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी आकाश कुमार (25) किसी आवश्यक कार्य से बाइक से इटवा आ रहे थे। जैसे ही वह भुतहवा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।