फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से बचने को नदी में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से बचने को नदी में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

रामबिलास के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। महथा रेलवे पुल के ट्रैक पर टहल रहा युवक ट्रेन से बचने के लिए पुल की रेलिंग पकड़ कर लटक गया। गति कम होने कारण ट्रेन को गुजरने में ज्यादा समय लग गया, युवक इतनी देर तक लटका नहीं रह सका और नदी में गिर गया। पुलिस ने गोताखारों की मदद से उसका शव निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चरिगवां गांव निवासी रामबिलास (18) पुत्र झिनकान बृहस्पतिवार की सुबह महथा रेलवे पुल पर टहल रहा था। इस दौरान ट्रेन आ गई। पुल का छोर दूर होने के कारण रामबिलास बाहर नहीं निकल पाया। जान बचाने के लिए रेलिंग पकड़ कर लटक गया। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण उसे पुल से गुजरने में वक्त लग गया। इस दौरान रामबिलास खुद को संभाल नहीं सका और हाथ छूटने के कारण नदी में गिर गया। कुछ लोगों ने उसे पुल से गिरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर राजेश निषाद, रामनयन उर्फ जग्गू निषाद, सतेसर से मदद मांगी। डेढ़ घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने रामबिलास का शव बाहर निकाला। परिजनों ने रामबिलास की शिनाख्त की। इस बाबत एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बानगंगा रेलवे पुल पर ट्रेन से बचने के प्रयास में युवक नदी में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें