फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत, जिसकी शादी थी...वो दोस्त गंभीर रुप से घायल

Sun, 05 Apr 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल यादव (28) पुत्र श्रीराम यादव की 21 अप्रैल को शादी है। शनिवार को वह गांव के ही अपने दोस्त सचिन यादव (30) पुत्र चंद्रमा यादव के साथ कार्ड देने खामपार अपने किसी रिश्तेदार के घर गया था। वहां कार्ड देने के बाद मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 नदावर आ रहा था।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मझौली राज-भाटपार रानी मार्ग पर बाबू बहोरन सिंह के टोला के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से ठोकर लगने से मौत हो गई, जिस युवक की शादी है, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस हादसे में एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल यादव (28) पुत्र श्रीराम यादव की 21 अप्रैल को शादी है। शनिवार को वह गांव के ही अपने दोस्त सचिन यादव (30) पुत्र चंद्रमा यादव के साथ कार्ड देने खामपार अपने किसी रिश्तेदार के घर गया था। वहां कार्ड देने के बाद मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 नदावर आ रहा था।

अभी वह मझौलीराज से भाटपार रानी मार्ग पर बाबू बहोरन सिंह टोला के समीप पहुंचा था, इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज रहा कि बगल से गुजर रही ऑटो, बाइक और स्कॉर्पियो आपस में भिड़ गई, जिसमें बाइक सवार सचिन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राहुल की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसा की खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

उधर मौके पर पहुंचे मझौली राज चौकी इंचार्ज इंद्रेश यादव ने हादसा में शामिल वाहनों को सड़क के किनारे कराया। वहीं ऑटो चालक अपनी ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंची है पंचनामा भरवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें